पुलिस प्रशासन ने तिरंगा वाहन रैली निकाली: सांसद लुम्बाराम चौधरी व जिला कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी

Aug 14, 2024 - 14:20
 0
पुलिस प्रशासन ने तिरंगा वाहन रैली निकाली:  सांसद लुम्बाराम चौधरी व जिला कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी

 सिरोही (रमेश सुथार)  केन्द्र व राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन के निर्देश व मार्गदर्शन में पुलिस व प्रशासन ने तिरंगा वाहन रैली अहिंसा सर्किल सिरोही से निकाली। सीईओ जिला परिषद सिरोही व संयोजक प्रकाश अग्रवाल के अनुसार रैली को सांसद लुम्बाराम चौधरी व जिला कलेक्टर शुभम चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।वाहन रैली अहिंसा सर्किल,जेल रोड ,सरजावाव गेट,राज माता धर्म शाला, बाबा रामदेव चौराहे, महिला थाणा ,भाटकडा चौराहा ,बस स्टैंड,जेल नाला, अहिंसा सर्किल,तीन बत्ती से होते हुए पुलिस लाइन में खत्म हुई।वाहन रैली का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।सरजावाव गेट पर तग सिंह राजपुरोहित, सज्जन सिंह राजपुरोहित, मुकेश खंडेलवाल ने,राजमाता धर्म शाला पर नारायण लोहार के नेतृत्व में,टेक्सी स्टैंड पर कपुरा राम माली टैक्सी युनियन अध्यक्ष के नेतृत्व में ,तीनबत्ती चौराहे पर  अमजद खान, मंशा राम सैन, प्रदीप वैष्णव तथा आदर्श बैंक कर्मचारियों ने पुष्प वर्षा की ।जय हिन्द का जय घोष करते हुए वाहन रैली निकाली। रैली में जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल, एडिशनल एसपी प्रभु दयाल धानिया,उपखंड अधिकारी सिरोही अभिषेक आढ़ा ,जिला खेल अधिकारी अशोक चौधरी ,स्काउटर गोपाल सिंह राव,सी.आई. हंसाराम ,कैलाश दान, लक्ष्मण सिंह जाखड़, उप्रधान सिरोही नारायण सिंह देलदर, समाजसेवी ताराराम माली, पार्षद गोपाल माली, दीपेंद्र सिंह ,भाजपा नगर अध्यक्ष महेंद्र माली सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................