मालाखेड़ा उपखंड सहित पंचायत मुख्यालय पर 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस गया मनाया
अलवर (अनिल गुप्ता)
अलवर जिले के मालाखेड़ा उपखंड मुख्यालय सहित पंचायत मुख्यालय पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस शनिवार को मनाया गया । समस्त पंचायत मुख्यालय पर आयोजित योग के इस कार्यक्रम में एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य की थीम पर मनाया गया। महात्मा गांधी स्कूल पृथ्वीपुरा में प्रशासक तुलसीदास नावलिया सहित उपस्थित लोगों को प्राणायाम और योग का अभ्यास कराया। प्रशासक की मौजूदगी में योग का आयोजन किया जहां पंचायत स्तरीय सभी कर्मचारी तथा ग्रामीण मौजूद रहे।