अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 :महात्मा गांधी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पृथ्वीपुरा में सैकड़ो लोगों ने योग दिवस के अवसर पर किया योगा
अलवर (अनिल गुप्ता)
अलवर जिले की मालाखेड़ा क्षेत्र में स्थित सीनियर सैकेंडरी स्कूल पृथ्वीपुरा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम "योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ" है। यह थीम "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य" के वैश्विक विचार को बढ़ावा देती है|
इस अवसर पर तुलसीदास नावलिया प्रशासक पृथ्वीपुरा, इन्दरमल मीणा पूर्व सरपंच, वीरेंद्र तिवाड़ी ग्राम विकास अधिकारी, गिरवेश बगड़िया प्रिंसिपल जी, विद्यालय का समस्त स्टॉप, आयुर्वेद विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी के समस्त कर्मचारी, चिरंजी लाल शर्मा , मोहनलाल जाटव, देवीसिंह चौहान, बिरमी मीणा, सुरेश मीणा, रोहिताश मीणा, हरसहाय जाटव, रामपाल सैनी, नत्थू राम सैनी, बनवारी जोगी, बालकिशन बेड़ा, मदन लाल योगी, अनीता जाटव, केशरी बंजारा, रामकरण मीणा, आदि काफी लोग, महिलाएं, बच्चे मौजूद थे।
प्रशासक तुलसी नावलिया ने बताया कि योग सदियों से स्वस्थ और आरोग्य जीवन पद्धति वाली भारतीय परंपरा का अभिन्न अंग रहा है। नियमित योगाभ्यास शरीर, मन और विचारों को विकारों से मुक्त बनाता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। मोदी के नेतृत्व में भारत की अमूल्य धरोहर ‘योग’ को पूरे विश्व ने अपनाया है।

