अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में आयोजित हुआ भव्य योग शिविर
अलवर (अनिल गुप्ता)
अलवर 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले भर में योग शिविरों का भव्य आयोजन किया गया। योग का कार्यक्रम अलवर के पुराने सूचना केंद्र में आयोजित हुआ, जहां केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने योगासन करते हुए लोगों को योग के लाभ बताए और कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मानसिक शांति भी प्रदान करता है। पुराना सूचना केंद्र में कार्यक्रम के बाद भूपेंद्र यादव इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने सैकड़ों लोगों के साथ योगाभ्यास किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो चुका है और हमें इसे गर्व से अपनाना चाहिए।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला, एडीएम सिटी बीना महावर सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना और उन्हें नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित करना रहा।


