अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 13 बंजारा शिक्षा केंद्रों पर योगाभ्यास का किया गया आयोजन
गोलाकाबास/किशोरी ( रितीक शर्मा) सत्यार्थी मूवमेंट फॉर ग्लोबल कम्पैशन के सौजन्य से संचालित 13 बंजारा शिक्षा केंद्रों में संस्थापिका सुमेधा कैलाश के निर्देशन में संचालित बंजारा शिक्षा केंद्र रायपुरा,भाँगड़ोली नीमडी,बद्री बाबा की ढाणी, बैरावास, बीलवाड़ी, हनुमान का गुवाड़ा, माजरारावत, घड़ियाजोहड़, कालामेढा, गोगा बाबा की ढाणी, बान्दरोल, खेटा नारायणपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बच्चों एवं बस्ती के लोगों को योगाभ्यास करवाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने बच्चों को योग का महत्व समझाया व बच्चों को बताया कि तन, मन,आत्मा को नियंत्रित करने में योग मदद करता है। योग तनाव को घटाने में सहायक है। योग आपके दिल को स्वस्थ बनाने में मदद करता है और आपके शरीर और नसों में रक्त के प्रवाह को बढ़ाकर अधिक कुशलता से काम करता है। इस अवसर पर बच्चों को योगाभ्यास करवाया गया व नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया गया। बस्ती के लोगों को भी करुणामय बस्ती बनाने व नियमित योग करने के लिए जागरूक किया गया