किसान नेता पुरणसिंह किसान मजदूर संगठन के विस्तार को लेकर पहुँचे सिरोही
सिरोही (रमेश सुथार)
उत्तरप्रदेश के जनहितेषी किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय नेता पुरणसिंह अपने नेताओं के साथ संगठन विस्तार को लेकर जोधपुर से सुमेरपुर सामाजिक कार्यक्रम मे शिरकत करने के बाद शाम को सारनेश्वर महादेव के सिरोही पहुँचे। सिरोही पहुंचते ही सिरोही के युवा किसान नेता मांगूसिंह बावली से उनके सिरोही स्थित निवास स्थान पर मुलाक़ात की जहापत किसान नेता मांगूसिंह बावली ने अपने मित्रो के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरणसिंह का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। मुलाक़ात के दौरान किसानो एवं मजदूरों मे व्याप्त समस्याओ पर विस्तार से चर्चा की एवं सामाजिक मुद्दों पर भी गंभीरता के वार्तालाप की। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्त्ता बलवीरसिंह मानगढ़, भरतपालसिंह बलवस पृथ्वीसिंह केसुआ, उम्मेदसिंह, सूर्यपालसिंह, प्रतापसिंह, राजेंदरसिंह सहित कई अन्य गण उपस्थित रहे।