गोविंदगढ़ में अंत्योदय संबल शिविर: राजस्व, आधार सीडिंग, बिजली विभाग से जुड़ी समस्याओं का किया समाधान
गोविंदगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के सैदमपुर और न्याणा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल शिविर का आयोजन किया गया। शिविर 24 जून को सुबह 9:30 से शाम 5:30 बजे तक ग्राम पंचायत मुख्यालय के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्रों पर लगा।
पागसेड़ी के साईंदास शर्मा को शिविर में उनकी भूमि का बंटवारा होने से राहत मिली। उन्होंने बताया कि प्रशासन के प्रचार-प्रसार से उन्हें शिविर की जानकारी मिली और इससे लाभ हुआ।

शिविर में उपखंड अधिकारी सुभाष यादव, विकास अधिकारी लेखराज सैनी, अतिरिक्त विकास अधिकारी रमेश गुर्जर और सहायक विकास अधिकारी सुभाष शर्मा सहित विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।