खेरली में SIR को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता की बैठक हुई संपन्न
सांसद ने मतदाता सूची पुनरीक्षण में पारदर्शिता, लोकतांत्रिक मजबूती पर जोर दिया
खेरली (दिनेश लेखी)। कस्बे के नंदलाल रिसोर्ट में बुधवार को विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की SIR को लेकर बैठक आयोजित हुई। इसमें सांसद संजना जाटव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही।
इस मौके पर सांसद ने संबोधित कहा- निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाने और बीएलओ का सहयोग करने का आह्वान किया। मतदाता सूची का सही और समय पर पुनरीक्षण लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती का आधार है। हमारे प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि क्षेत्र के सभी पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित हों। किसी भी नागरिक का अधिकार प्रभावित न हो, इसके लिए हमें सतर्कता, संवेदनशीलता और पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करना होगा।
इस मौके पर विधानसभा पर्यवेक्षक सुरेश पूंछरी, पीसीसी सदस्य जयप्रकाश दीक्षित, डीसीसी महासचिव गोपाल सिंह नरूका, डीसीसी सचिव कैलाश मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष हरिकिशन मीना, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद बंसल, गिरीश जौहरी, अध्यक्ष शहर कठूमर अजय जाटव, अरविंद अवस्थी, शिवदयाल दीक्षित एवं बीएलओ-2, कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।