पटवार भवन में ACB की कार्रवाई 2000 रुपए रिश्वत लेते पटवारी को किया ट्रैप: म्यूटेशन के लिए मांग रहा था पैसे

Jun 24, 2025 - 14:55
 0
पटवार भवन में ACB की कार्रवाई 2000 रुपए रिश्वत लेते पटवारी को किया ट्रैप: म्यूटेशन के लिए मांग रहा था पैसे

जोधपुर ग्रामीण एसीबी की टीम ने बालेसर के बेलवा गांव में पटवारी दीपक शर्मा को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पटवारी ने एक खेत के म्यूटेशन के लिए दो हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस सोनी ने बताया कि एक परिवादी ने पटवारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। परिवादी ने खेत खरीदा था और म्यूटेशन के लिए काफी समय से पटवारी के चक्कर लगा रहा था।

मंगलवार शाम को एसीबी की टीम ने बेलवा के पटवार भवन में कार्रवाई की। पटवारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई में एसीबी के जोधपुर ग्रामीण निरीक्षक मनीष चौधरी और उनकी टीम मौजूद थी। बालेसर पुलिस थाने में आगे की कार्रवाई जारी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................