नौरंगपुरा बूढ बालाजी धाम आश्रम पर संगीतमय सुंदरकांड का पाठ 5 को: घुमंतू जाति के बच्चों व नवरंगपुरा के बच्चों का होगा सम्मान

Jun 25, 2025 - 12:34
 0
नौरंगपुरा बूढ बालाजी धाम आश्रम पर संगीतमय सुंदरकांड का पाठ 5 को: घुमंतू जाति के बच्चों व नवरंगपुरा के बच्चों का होगा सम्मान

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
उपखंड क्षेत्र की सीमा पर स्थित बूढ बालाजी धाम आश्रम पर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष गोकुलचंद प्रजापति की तरफ से हर माह के प्रथम शनिवार को संगीतमय सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया जाता है l मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष डॉ रामकुमार सिराधना ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 जुलाई को ही घुमंतू जाति के बच्चों का व नवरंगपुरा के बच्चों का प्रतिभा सम्मान समारोह भी संपन्न होगा l जिसमें घुमंतू जाति के बच्चों को कपड़े, पुस्तक व आगामी वर्ष की फीस दी जाएगी l मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष गोकुलचंद प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि भोपा बस्ती में भीख मांगने वाले बच्चों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए विद्यालय से जोड़कर उनकी हर संभव मदद की जाएगी नवरंगपुरा के बच्चों को मोमेंटो व सम्मान दिया जाएगा l यह निर्णय मंदिर श्री हनुमान जी विकास ट्रस्ट की बैठक में लिया गया l जिसमें अध्यक्ष गोकुलचंद प्रजापति ,डॉ रामकुमार सिराधना ,कैप्टन महेश कुमार, महेंद्र जाखड़ ,मातादीन, रामावतार ,सरदार सिंह ,ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................