SMS स्कूल उदयपुरवाटी के दो खिलाड़ियों का हुआ तीरंदाजी में राज्य स्तर पर चयन
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
कस्बे में जमात के पास स्थित एसएमएस साइंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 9 के छात्र देव चौधरी पुत्र संदीप कुमार एवं हर्षित चौधरी पुत्र बंशीधर चौधरी कक्षा 10 का अंडर 14 में राज्य स्तर पर चयन हुआ है l जिला स्तर पर दोनों ही छात्रों ने सेकंड रैंक में सिल्वर गोल्ड प्राप्त कर स्थान प्राप्त किया lराज्य स्तर पर चयन होने पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रभु दयाल सैनी सचिव बंशीधर चौधरी व समस्त स्टाफ ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है और उन्हें बधाई प्रेषित की है lकोच विनोद सैनी का विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय परिवार की ओर से सम्मान किया गया l