तहसील क्षेत्र के पूर्व सैनिकों की सभा का हुआ आयोजन
लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन
तहसील क्षेत्र के पूर्व सैनिकों की सभा का आयोजन, आज बुधवार को तहसील मुख्यालय लक्ष्मणगढ़ पर किया गया । इस सभा में सैनिक कल्याण अधिकारी मौजूद रहे। राज्य सैनिक बोर्ड पूर्व सैनिकों के कल्याण और पुनर्वास के लिए कई योजनाएं संचालित करते हैं। पूर्व सैनिकों के निस्वार्थ कर्तव्य और बलिदान को सम्मानित करना और उनके परिवारों के प्रति कल्याण और पुनर्वास से संबंधित जानकारी प्रदान की गई।
रोजगार सहायता रक्षा मंत्रालय, राज्य सैनिक बोर्ड, और अन्य संबंधित संगठनो द्वारा अन्य विभिन्न सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। सरकार पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाती है, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं, शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति, और रोजगार सहायता।
शिकायत निवारण:पूर्व सैनिकों की मिलने वाली सुविधाओं में व्यवधान को लेकर शिकायतों को गंभीरता से सुना। समस्याओं के निवारण के लिए सैनिक कल्याण अधिकारी ने पूर्व सैनिकों की समस्याएं सुनी। एवं कुछ समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। वंचित समस्याओं के लिए सैनिक कल्याण अधिकारी ने कहां प्रयास जारी रहेंगे। उक्त जानकारी पूर्व सैनिक सूबेदार राम सिंह नरूका मौजपुर द्वारा दी गई।


