बेटी के जन्म दिवस पर विधालय में पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
सकट. क्षेत्र के मोतीवाड़ा गांव निवासी मास्टर भरत लाल गुर्जर ने बेटी हिमानी तंवर के जन्म दिवस के अवसर पर केंद्रीय विद्यालय बांदीकुई में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान विद्यालय परिसर में ग्यारह पौधे लगाकर उनकी देखभाल व सार संभाल की जिम्मेदारी ली संकल्प लिया l इस दौरान विधालय के संस्था प्रधान सुरेश चंद मीना ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर हर व्यक्ति को एक वर्ष में कम से कम पांच पौधे लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए l इस मौके पर रमेश, सुधांशु , चेतराम मीणा, जीत राम गुर्जर, भरत गुर्जर सहित विधालय स्टाफ मौजूद रहा।
- राजेंद्र मीणा की रिपोर्ट