दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े के तहत कोटपूतली-बहरोड में हुए कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Jul 4, 2025 - 17:55
 0
दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े के तहत कोटपूतली-बहरोड में हुए कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

नारायणपुर (भारत कुमार शर्मा)

गिरुडी में दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े के तहत कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान की भाजपा की सरकार ने डेढ़ साल में तेज गति से विकास कार्य किए हैं जो कांग्रेस की सरकार ने 5 साल में नही किए उन्होंने कहा कि कोटपूतली बहरोड जिले को डेढ़ साल में साढ़े चार हजार करोड़ रुपए विकास के लिए दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा द्वारा किए गए सभी वादों को पूरा करने के लिए कृत संकल्प हैं। भाजपा की सरकार ने प्रदेश के सभी वर्गों के सहित किसानों का दर्द समझा है। 2027 तक किसान को दिन रात 24 घंटे घरेलू बिजली  देने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ साल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ सरकार ने वादा किया था कि युवाओं को 5 साल में 4 लाख नौकरी देंगे उसके लिए सरकार काम कर रही। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार गरीबों को गणेश मानकर काम कर रही हैं।लेकिन भाजपा की सरकार गरीबों के दर्द को समझ कर बीपीएल परिवारों को उपर उठाने पर काम में लगी हुई है। कार्यक्रम को विधायक देवी सिंह शेखावत,विराटनगर विधायक कुलदीप धनकड़ एवं पूर्व जिला अध्यक्ष बलवान सिंह यादव ने भी संबोधित किया। मंच पर बहरोड़ विधायक जसवंत सिंह यादव, कोटपूतली विधायक हंसराज पटेल, विराट नगर की कुलदीप धनकड़, शशिकांत बोहरा, सत्यवीर यादव भी रहे।
विधायक ने मुख्यमंत्री को राजस्थानी साफा पहनाते हुए स्वागत किया।कार्यक्रम में सरपंच संघ, सहित विभिन्न समाजों की ओर से स्वागत किया।लाभार्थियों को किया सम्मानित
कारण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को सम्मानित किया मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल के पास ही पीपल का पेड़ लगाया वहीं अंत्योदय संबल पखवाड़े के तहत शिविर का निरीक्षण किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................