महवा में मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना2024 का शिविर हुआ आयोजित

असंगठित श्रमिकों को मिलेगा वृद्धावस्था में ₹1500 तक पेंशन, विधायक राजेन्द्र प्रधान ने किया शुभारंभ

Jul 16, 2025 - 12:11
 0
महवा में मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना2024 का शिविर हुआ आयोजित

महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा राजस्थान सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में एक और अहम पहल के तहत मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना 2024 का शिविर बुधवार को महुवा नगर-पालिका परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद महुवा विधायक राजेन्द्र मीणा ने मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना के बारे में विस्तृत रूप से बताया किइस योजना को असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, स्ट्रीट वेंडरों और लोक कलाकारों के लिए संबलकारी और गरिमामयी बताया।

विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि यह योजना देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा चलाई जा रही है यह योजना उन मेहनतकश लोगों के लिए समर्पित है, जिन्होंने जीवन भर समाज को अपने हाथों से संवारा, लेकिन उम्र ढलने के बाद उन्हें कोई सहारा नहीं मिल पाता। यह पेंशन योजना अब उनके लिए आर्थिक सहारे की मजबूत दीवार बनेगी।

साथ ही कहा कि राज्य सरकार की इस योजना के तहत पात्र श्रमिकों को शुरुआत में ₹1000 प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी, जो हर साल ₹50 की वृद्ध‍ि के साथ अधिकतम ₹1500 तक पहुंच सकेगी। पेंशन राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजी जाएगी।

योजना का लाभ वही ले सकेंगे जो राजस्थान के मूल निवासी हैं, असंगठित क्षेत्र में कार्यरत हैं और किसी अन्य पेंशन योजना से लाभ नहीं ले रहे हैं। लाभार्थी का नाम श्रम विभाग की पंजीकृत सूची में होना आवश्यक है। योजना में लोहार, दर्जी, धोबी, बढ़ई, मोची, नाई, जुलाहा, बुनकर, कुम्हार, सोनार, राजमिस्त्री, बंजारा, चर्मकार जैसे पारंपरिक कार्यों से जुड़े श्रमिक शामिल किए गए हैं। शिविर के दौरान मौके पर ही पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रमिकों और स्ट्रीट वेंडरों ने भाग लिया। दस्तावेज सत्यापन के बाद पंजीकृत लाभार्थियों को योजना से जोड़ने की प्रक्रिया भी शुरू हुई।

इसे लेकर विधायक राजेंद्र मीणा ने बताया कि यह केवल पेंशन नहीं, बल्कि एक सम्मान का प्रतीक है, जो पारंपरिक श्रमिकों को पहचान और सुरक्षा दोनों देता है। लाभार्थी उक्त योजना का लाभ इस योजना के पोर्टल: https://sso.rajasthan.gov.in के माध्यम से या नजदीकी ई-मित्र केंद्र जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते है तथा किसी भी परेशानी में श्रम विभाग की हेल्पलाइन से भी मदद प्राप्त कर सकते है। इस अवसर पर नगर पालिका महुवा के अधिशासी अधिकारी राजेश मीणा, महुवा प्रेस क्लब अध्यक्ष गौ पुत्र अवधेश अवस्थी, राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि  विभाग दोसा के सहायक निदेशक रंजीत कुमार शर्मा, सहायक लेखा अधिकारी मोहनलाल कोली, प्रशासनिक अधिकारी मूलचंद मीणा, प्रोग्रामर छोटेलाल बेरवा, वरिष्ठ सहायक विवेक पारीक, ओमप्रकाश शर्मा भाजपा  पूर्व मंडल अध्यक्ष विनीत बंसल, सतीश सेन, सहित मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना से जुड़ने आए लाभार्थी मौजूद रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................