हरियालो राजस्थान एक पेड़ मां के नाम सघन अभियान के तहत ग्रामपंचायत हडिया मे विधायक के नेतृत्व में लगाएं हजारों पौधे
महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत हड़िया पीतलीया बालाजी चारागाह में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान हरियालो राजस्थान एक पेड़ मां के नाम सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत विधायक राजेंद्र मीणा के नेतृत्व में आमजन सहित अधिकारी कर्मचारियों ने एक पौधा अपनी मां के नाम लगा कर सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस दौरान विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महा अभियान हरियाला राजस्थान एक पेड़ मां के नाम राजस्थानसरकार द्वारा बरसात के इस मौसम में सगन वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा हैयह अभियान मातृत्व, प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित है। आइए, हम सब मिलकर राजस्थान सरकार के द्वारा चलाए जा रहे हैं मां अभियान के तहत एक पौधा लगाकरइस हरियाली की क्रांति का हिस्सा बनें।
इस अवसर पर महुवा तहसीलदार पृथ्वीराज मीणा, विकास अधिकारी सुनील कुमार मीणा, महुवा थानाधिकारी राजेंद्र कुमार मीणा, पंचायत समिति सदस्य कपिल सिंह रौथ, प्रधान प्रतिनिधि बंटी गुर्जर, महुवा प्रेस क्लब अध्यक्ष गो पुत्र अवधेश अवस्थी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कमलेश मीणा, सहायक अभियंता शिवदयाल मीणा, नायब तहसीलदार राम खिलाड़ी मीणा,सरपंच प्रतिनिधि प्रवीणभोली शर्मा, पूर्व सरपंचरूप सिंह सैनी, सरपंचघनश्याम गुर्जर, सहायक विकास अधिकारी भगवान स्वरूप जैमिनी,समाजसेवी इंदर सैनी, महेश बेरकी,सहित सैकड़ो युवाओं , महिला पुरुषों,व गणमान्य नागरिकों सहित ग्रामीणजन मौजूद रहे।

