महुवा के शहरी सेवा शिविर में उमड़ा जनसैलाब, विधायक राजेंद्र मीणा ने पात्रों को बांटे पट्टे

Jul 7, 2026 - 16:52
 0
महुवा के शहरी सेवा शिविर में उमड़ा जनसैलाब, विधायक राजेंद्र मीणा ने पात्रों को बांटे पट्टे

महुवा (अवधेश अवस्थी)। उपखंड मुख्यालय स्थित नगरपालिका महुवा परिसर में मंगलवार को 'शहरी सेवा शिविर-2026' का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि महुवा विधायक राजेंद्र मीणा ने उपखंड अधिकारी प्रेम राज मीणा और अधिशासी अधिकारी राजेश मीणा के साथ पात्र लाभार्थियों को भूमि के पट्टों का वितरण किया। इस दौरान विधायक ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के संकल्प को दोहराया।

  • हर पात्र नागरिक को समय पर मिले हक: विधायक

शिविर को संबोधित करते हुए विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशानुरूप राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक को सरकारी योजनाओं का लाभ सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से देना है। इसी भावना के साथ एक ही छत के नीचे शिविर लगाकर नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है और मौके पर ही आवश्यक सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

  • 15 जुलाई तक चलेगा अभियान, लीज राशि में मिल रही छूट

नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी (EO) राजेश मीणा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित इस विशेष अभियान की अवधि 12 जून 2026 से 15 जुलाई 2026 तक निर्धारित है। शिविर में वार्ड संख्या 1 से 35 तक के नागरिकों को लाभान्वित किया जा रहा है। इसके तहत लीज राशि में विशेष छूट, धारा 69-ए, कृषि भूमि नियमन और लघु अवधि लीज/किराये पर दी गई संपत्तियों को फ्रीहोल्ड करने जैसे अहम प्रकरणों का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है।

शिविर की उपलब्धियां: आंकड़ों की जुबानी (7 जुलाई 2026 तक)

  • पट्टा वितरण: कृषि भूमि पर बसी स्वीकृत योजनाओं के अंतर्गत पट्टों के 178 आवेदन मिले, जिनमें से 82 का निस्तारण कर दिया गया। शिविर में विधायक द्वारा 40 लाभार्थियों को पट्टे सौंपे गए।
  • शत-प्रतिशत निस्तारण: जन्म, विवाह और मृत्यु प्रमाण पत्र के प्राप्त सभी 78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा किया गया। इसके साथ ही फायर एनओसी के सभी 8 आवेदन भी स्वीकृत किए गए।
  • रोशनी व्यवस्था: स्ट्रीट लाइट से जुड़ी 111 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन्हें बिजली विंग ने हाथों-हाथ दुरुस्त किया।
  • वित्तीय व कल्याणकारी लाभ: प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत बैंकों द्वारा स्वीकृत 16 लोन आवेदनों का निस्तारण कर राहत दी गई, वहीं मुख्यमंत्री पशु बीमा योजना के अंतर्गत 8 पशुपालकों को लाभान्वित किया गया।

अधिशाषी अधिकारी ने बताया कि शहरी सेवा शिविर के माध्यम से आमजन को दफ्तरों के चक्कर काटने से मुक्ति मिली है। इस अवसर पर कनिष्ठ अभियंता ऋषिकांत मीणा, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष विमल जैन, भगवान सहाय तिवारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और शहर के गणमान्य नागरिक व लाभार्थी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है