लायंस क्लब महुवा सिटी द्वारा न्यायालय परिसर में किया वृक्षारोपण कार्यक्रम
महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा उपखंड मुख्यालय स्थित न्यायालय परिसर मेंलायंस क्लब महुआ सिटी के तत्वाधान में ऐ डी जे ADJ कोर्ट परिसर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। लायंस क्लब महुआ सिटी के सचिव लायन विकास बोहरा ने बताया कि लायंस क्लब महुवा सिटी के द्वारा कोर्ट परिसर में अशोक, गुड़हल,आम,एवं बरगद सहित अन्य फलदार एवं छायादार वृक्ष लगाए गए।
कार्यक्रम का शुभारम्भ ऐडीजे आशुतोष घुसिंगा द्वारा क्लब सदस्यों के साथ वृक्षारोपण करके किया गया। कार्यक्रम में बोहरा ग्लोबल स्कूल के छात्र-छात्राओं के द्वारा भी पौधारोपण कार्यक्रम में सहयोग किया गया।इस कार्यक्रम में एडीजे आशुतोष घुसिंगा एमजेएम सुश्री नीतू भारद्वाज एसीजेएम श्रीमती सीमा मीणा एवं देवेंद्र कटारा, महुवा प्रेस क्लब के अध्यक्ष गौ पुत्र अवधेश अवस्थी,राहुल जैन, क्लब के अध्यक्ष आकाश खंडेलवाल,सचिव विकास बोहरा, कोषाध्यक्ष योगेंद्र गोयल एडवोकेट अब्दुल हई खान,डॉक्टर राकेश अवस्थी, लायन दीनदयाल तांबी, लायन मनीष खंडेलवाल,डॉक्टर रविकांत अग्रवाल ,एडवोकेट घनश्याम अवस्थी, एडवोकेट परमेश शर्मा , सहित न्यायालय कर्मचारी अधिवक्ता गण मौजूद रहे।


