इको क्लब राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केसरा के तत्वाधान में किया पौधारोपण
महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम केसरा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के इको क्लब के तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ महुवा के ग्रुप ईको क्लब राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,केसरा के तत्वाधान में शुक्रवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। ईको क्लब प्रभारी व स्काउट सचिव हरेंद्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में ईको क्लब सदस्य बालक बालिकाएं व स्टाफ सदस्यों द्वारा सैकड़ो पेड़ पौधे लगाए गए तथा वितरित किए गए जिनमें छायादार पेड़ नीम, गुलमोहर, करंज,कनेर,शीशम,के पौधे लगाए गए। इस दौरान प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह मीणा,हरकेश मीना द्वारा बालकों को अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने व उनकी देखभाल करने की हिदायत दी।
इस अवसर पर विद्यालय के कार्मिक मनीष मीणा, यादराम सैनी, संजय कुमार, विनोद कुमार, प्रहलाद मीणा ,भगवान सहाय शर्मा , शिवलाल मीणा, गोवर्धन सिंह दिलीप मीना, रिशाल सिंह, रामजीलाल बैरवा, कैलाश मीणा, श्यामा देवी, चैतन्य कुमारी योगी, लालाराम सैनी हंसराज गुर्जर सरदार सिंह राजपूत ईको क्लब सदस्य बालक बालिकाएं सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

