19 व 20 जुलाई को विधुत आपूर्ति रहेगी बाधित
राजगढ़ (अनिल गुप्ता) 33केवी धमरेड जीएसएस से निकलने वाले 11 केवी दुब्बी फीडर पर 19 व 20 जुलाई को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक एवं 11केवी धमरेड सिटी फीडर पर दोपहर 2 से सांय सात बजे तक लाइनों की आवश्यक मरम्मत व रख-रखाव के कारण विधुत सप्लाई बाधित रहेगी। यह जानकारी जयपुर डिस्कॉम राजगढ़ के सहायक अभियंता ने दी।


