महिला अधिकारिता विभाग अलवर पर्यवेक्षक द्वारा महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र का किया निरीक्षण
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) महिला अधिकारिता विभाग अलवर द्वारा अनुदानित लक्ष्मणगढ़ थाने में संचालित महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र का ब्लॉक पर्यवेक्षक मकसूद अहमद द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर कार्यरत काउंसलर टीना व किरण वर्मा उपस्थित मिली । पर्यवेक्षक द्वारा केंद्र पर उपस्थिति एवम् आगंतुक रजिस्टरों का अवलोकन किया। महिला सुरक्षा से संबंधित आए प्रकरणों का निरीक्षण किया एवम् ऐसे प्रकरण जिन में पुलिस थाने में FIR दर्ज की गई उनमें केंद्र द्वारा की गई कार्यवाही का जायजा लिया। एवं निर्देशित किया की जल्द से जल्द प्रकरणों का निस्तारण किया जाए । एवं महिला सुरक्षा से संबंधित नियमों वे अधिकारों के प्रचार प्रसार के लिए स्कूल व कॉलेज जैसी जगहों पर कार्यशालाएं आयोजित की जाएं।।
काउंसलर किरण वर्मा व टीना के द्वारा बताया गया कि आज 18 जुलाई को स्वामी विवेकानंद कॉलेज में लड़कियों की सुरक्षा से संबंधित नियमों व अधिकारों के प्रचार प्रसार के लिए कार्यशाला आयोजित की गई।

