पांच हजार रूपये की रिश्वत लेते एसीबी के हत्थे चढ़ा रिश्वतखोर कानूनगो

नामांतरण खोलने की एवज में मांगे थे 5 हजार रुपए

Jul 18, 2025 - 14:01
 0
पांच हजार रूपये की रिश्वत लेते एसीबी के हत्थे चढ़ा रिश्वतखोर कानूनगो

अलवर (अनिल गुप्ता) भिवाड़ी एसीबी की टीम ने डीएसपी परमेश्वर यादव के नेतृत्व में शुक्रवार दोपहर को बड़ी कार्रवाई करते हुए बानसूर तहसील में कानूनगो महेंद्र मौर्य को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया है। कानूनगो पर नामांतरण खोलने के बदले रिश्वत की मांग का आरोप है।

जानकारी के अनुसार परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि तहसील कार्यालय कानूनगो महेंद्र मौर्य नामांतरण संबंधी कार्य के बदले उससे 5 हजार रुपए की मांग कर रहे हैं। शिकायत की सत्यता की पुष्टि के बाद एसीबी टीम ने योजना बनाकर शुक्रवार दोपहर को तहसील कार्यालय में कार्रवाई की और आरोपी को रिश्वत लेते ट्रैप किया है।

भिवाड़ी एसीबी डीएसपी परमेश्वर यादव ने बताया कि परिवादी कि मां के नाम नामांतरण खोलना था, जिसको सरपंच ने खारिज कर दिया गया। उसके बाद एसडीएम कोर्ट से नामांतरण खोलने का निर्णय दिया गया था। जिसको लेकर परिवादी ने एसडीएम कोर्ट की कॉपी लेकर तहसील कानूनगो महेन्द्र मौर्य से मिले।

कानूनगो महेंद्र मौर्य ने परिवादी से नामांतरण खोलने को लेकर 5 हजार रुपए की मांग की गई थी। इसके बाद परिवादी ने एसीबी को शिकायत दी गई। शिकायत के बाद एसीबी ने रिश्वत को लेकर सत्यापन करवाया जो सही पाया गया। जिसको लेकर आज एसीबी की टीम ने तहसील कार्यालय में परिवादी से नामांतरण खोलने की एवज में 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए कानूनगो महेंद्र मौर्य को रंगे हाथों ट्रैप किया गया है। आरोपी कानूनगो को डिटेन कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................