क्षेत्र की समस्याओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष से मिले एनएसयूआई के प्रदेश संयुक्त सचिव

Jul 18, 2025 - 13:56
 0
क्षेत्र की समस्याओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष से मिले एनएसयूआई के प्रदेश संयुक्त सचिव

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली से एनएसयूआई प्रदेश संयुक्त सचिव विनोद जाटव ने जयपुर में मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं के बारे में अवगत कराया। इस दौरान विधायक मांगेलाल मीना भी मौजूद रहे।
कांग्रेस के एनएसयू आई प्रदेश संयुक्त सचिव ने अवगत कराया कि लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र रेलवे लाइन से पिछड़ा हुआ है। विगत वर्षों से रेल लाइन की मांग क्षेत्र के लोगों द्वारा उठाई जा रही है। लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र रेलवे लाइन से जुड़ता है तो क्षेत्र का विकास होगा। वर्तमान में लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र पिछड़ता जा रहा है।

दिल्ली मुंबई हाईवे पर कट, बूटोली होते हुए अलवर मार्ग को बनवाने की बात रखी। लक्ष्मणगढ़ में सिंचाई विभाग का कोई ऑफिस नहीं है। सिंचाई विभाग का ऑफिस नहीं होने से यहां बांध में अतिक्रमण हो रहा है। जिससे बांध में पानी नहीं आ रहा है। किसान पानी के लिए परेशान है।  हमारा क्षेत्र पर्यटन के दृष्टिकोण सेभी  अछूता है।  यहां किले को विकसित करते हुए पर्यटन को बढ़ावा मिल सकता है। आवागमन के लिए ना रोड सही है ना पर्याप्त मात्रा में साधन संसाधन उपलब्ध हैं। दशकों से हॉस्पिटल 50 बेड का है। पर मौके पर आज  50 बेड भी नहीं है । उपखंड मुख्यालय के सबसे बड़े अस्पताल में महिला चिकित्सक का भी अभाव बना हुआ है।
ना जांच की सुविधा है ना उचित कोई इलाज  मरीजों को पीने का शुद्ध पानी तक भी उपलब्ध नहीं है। आपके द्वारा लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जावे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................