जिले में 14 पंचायतों में आयोजित हुए वित्तीय समावेशन शिविर: 1085 पात्र लाभार्थियों का नामांकन

Aug 5, 2025 - 13:52
 0
जिले में 14 पंचायतों में आयोजित हुए वित्तीय समावेशन शिविर: 1085 पात्र लाभार्थियों का नामांकन
भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) 05 अगस्त। जिला अग्रणी बैंक पंजाब नैशनल बैंक द्वारा जन सुरक्षा सैचुरेशन एवं वित्तीय समावेशन शिविरों का मंगलवार को जिले में 14 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर आयोजन किया गया। 
मण्डल प्रमुख प्रमोद कुमार ने सभी शाखा प्रबंधकों को इस कैंप से संबंधित गाइड लाइन की पालना करते हुए जन सुरक्षा सैचुरेशन एवं वित्तीय समावेशन अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शाखा प्रबंधक सभी पात्र खातों में री-केवाईसी कर सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ शाखा एवं बैंक बीसी के माध्यम से पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अभियान में किसी भी तरह की लापरवाही पाये जाने पर शाखा प्रबन्धक एवं बीसी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। 
अग्रणी जिला प्रबंधक प्रशांत कुमार ने डहरा में ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे जन सुरक्षा सैचुरेशन एवं वित्तीय साक्षरता कैंप में आकर अधिक से अधिक लाभ लेने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि कैंप सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार एवं बुधवार को 30 सितंबर तक लगाया जाएगा यदि कोई पात्र लाभार्थी किसी कारण बस उस दिन कैंप में नहीं पहुंच पाते है तो वो अपनी बैंक शाखा या अपने बैंक के निजी ग्राहक सेवा केंद्र (बीसी) पर जाकर आवश्यक रूप से लाभ लेना सुनिश्चित करें। 
इन योजनाओं की दी जानकारी-
अग्रणी जिला प्रबंधक ने बताया कि अभियान के तहत प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना सहित अन्य योजनाओं में पात्र लाभार्थियों का नामांकन, मौजूदा खातों कि केवाइसी और निष्क्रिय खातों को पुनः सक्रिय किया गया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की पात्रता 18 वर्ष से लेकर 70 वर्ष की आयु तक है। इसमें सालाना प्रीमियम 20 रु है तथा एक्सीडेंटल बीमा कवरेज 2 लाख रुपया है। 
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की पात्रता 18 वर्ष से लेकर 50 वर्ष की आयु तक है, इसका सालाना प्रीमियम 436 रु है। जीवन बीमा कवरेज 2 लाख रुपया है किसी भी प्रकार से मृत्य होने पर 2 लाख रुपया उनके नामित व्यक्ति को दिया जाएगा। अटल पेंशन योजना का पात्रता 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक है, जिसमें एक हजार से लेकर पांच हजार रुपये तक पेंशन दिया जाता है। 
यहां आयोजित हुए शिविर-
जन सुरक्षा सैचुरेशन एवं वित्तीय समावेशन शिविरों को मंगलवार को जिले में 14 पंचायतों में पंजाब नैशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, राजस्थान ग्रामीण बैंक, कैनरा बैंक द्वार शिविरों का आयोजन किया गया जिसमें 1085 पात्र लाभार्थियों का नामांकन किया गया। उन्होंने बताया कि पीएनबी नदबई द्वारा ग्राम पंचायत डहरा, पीएनबी पथैना द्वारा ग्राम पंचायत भैंसीना, पीएनबी उच्चैन द्वारा ग्राम पंचायत खुडासा, पीएनबी रूपवास द्वारा सज्जनबास में शिविर आयोजित किये गये।  

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................