लोहार्गल मीणा धर्मशाला एवं मीन भगवान मंदिर में मीटिंग का आयोजन: 24 कोसीय परिक्रमा में मीणा समाज लगाएगा 2 दिवसीय भंडारा

धर्मशाला व मंदिर का कायाकल्प करना ही हमारा लक्ष्य,,,सुरेश मीणा किशोरपुरा

Aug 13, 2025 - 14:19
 0
लोहार्गल मीणा धर्मशाला एवं मीन भगवान मंदिर में मीटिंग का आयोजन: 24 कोसीय परिक्रमा में मीणा समाज लगाएगा 2 दिवसीय भंडारा

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव )  निकटवर्ती धार्मिक तीर्थराज लोहार्गल स्थित मीणा धर्मशाला मीन भगवान मंदिर परिसर में बुधवार को मीणा सेवा समिति लोहार्गल धाम शेखावाटी के अध्यक्ष सुरेश मीणा किशोरपुरा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई मीटिंग में 17 अगस्त से शुरू होने वाली 24 कोसीय परिक्रमा को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। धर्मशाला एवं मंदिर में 22/23 अगस्त को अमावस्या पर 2 दिन तक भंडारा चलाने का निर्णय लिया है। मंदिर परिसर पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर एक कमिटी गठित कर अलग अलग जिम्मेदारीया सौंपी गई है। विद्युत व्यवस्था मुकेश मीणा उदयपुरवाटी भोज भंडारे हलवाई के लिए प्रभाती लाल मीणा सोनाराम बीरबल मीणा साफ सफाई प्रहलाद स्वामी टेंट व्यवस्था के लिए केशर देव मीणा  प्रभाती लाल मीणा को जिम्मा सौंपा है। मीटिंग में भंडारे को लेकर दान दाताओं ने मौके पर ही 60 हजार रुपए के लगभग सहयोग जुटाया । धन राशि के लिए कमिटी के सदस्य भामाशाहो से संपर्क कर रहे है। मीटिंग में परिक्रमा के बाद आने वाले समय में धर्मशाला मंदिर पर समाज का कुंभ लगाने का निर्णय लिया है। कमिटी के अध्यक्ष सुरेश मीणा किशोरपुरा ने कहा लोहार्गल धर्मशाला मंदिर मीणा समाज का पवित्र स्थल है यहां पर राजनीत से परे हट कर सिर्फ आध्यात्मिक भावना के साथ मंदिर व धर्मशाला की कायाकल्प करना है उन्होंने कहा कि आगामी समय में इस स्थल का बड़े स्तर पर डवलप करने के लिए समाज के भामाशाहों से संपर्क किया जाएगा । इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष बनवारी लाल मीणा,सुगनाराम टोडपुरा, रतन मीणा जोधपुरा, जगदीश मीणा टोड़ी, बचनाराम मीणा नांगल,केशर देव मीणा उदयपुरवाटी,मोहन लाल मीणा,सोनाराम मीणा उदयपुरवाटी,एड.अशोक मीणा उदयपुरवाटी, सेवानिवृत बैंक मैनेजर सतनारायण मीणा पापड़ा, ओमप्रकाश मीणा, प्रहलाद स्वामी,हरि सिंह,गिरधारी मीणा सुजास,महावीर,विनोद पापड़ा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है