उदयपुरवाटी में श्री मद भागवत श्याम कथा का आयोजन प्रारंभ: महिलाओं द्वारा निकाली गई एतिहासिक विशाल कलश यात्रा

Aug 13, 2025 - 14:20
 0
उदयपुरवाटी में श्री मद भागवत श्याम कथा का आयोजन प्रारंभ:  महिलाओं द्वारा निकाली गई एतिहासिक विशाल कलश यात्रा

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) उदयपुरवाटी के मुख्य बाजार में स्थित एसबीआई बैंक के ठीक सामने सांवरिया सेठ मंदिर परिसर में श्रीमद् भागवत श्याम कथा का शानदार आगाज बुधवार से प्रारंभ हुआ l कथा के दौरान बोलते हुए कथावाचक श्याम शरण मनीष महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा की कथा का रसपान करने मात्र से ही सारे पापों का नाश होता है l कथा के दौरान पंडाल में हजारों की तादाद में महिला एवं पुरुष मौजूद रहे l कथा से पूर्व उदयपुरवाटी खेल मैदान से सैकड़ो महिलाओं द्वारा एक विशाल ऐतिहासिक कलश यात्रा निकाली गई l जो कस्बे के मुख्य मार्ग से होती हुई सांवरिया सेठ मंदिर परिसर पहुंची l इस दौरान यजमान मानसिंह शेखावत, मालीराम सैनी, बाबूलाल सैनी ,पंडित ललित महाराज ,पंडित मनोज शर्मा ,पंडित महेंद्र शर्मा ,पंडित रवि शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी हिमांशु कुमावत ,नागेंद्र खैराड़ी ,राहुल ,रामकृष्ण ,निवास, प्रियांशु ,देवराज ,सुभाष, आदित्य शर्मा ,मनीष सैनी सहित कई लोग मौजूद रहे l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है