टोंक छिलरी की गलियों में गूंजा 'वंदे मातरम' का नारा

Aug 13, 2025 - 14:17
 0
टोंक छिलरी की गलियों में गूंजा 'वंदे मातरम' का नारा

उदयपुरवाटी, (सुमेरसिंह राव) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली निकाली। संस्था प्रधान संजू नेहरा की अगुवाई में निकाली गई इस रैली में विद्यार्थियों ने शान के साथ अपने हाथों में तिरंगे लिए और वंदे मातरम, भारत माता की जय जैसे नारे लगाए। गांव का माहौल पूरा देशभक्तिमय हो गया। इस मौके पर ग्रामीणों ने भी विद्यार्थियों की आवाज को मजबूत करते हुए नारे लगाए। संस्था प्रधान संजू नेहरा ने बताया कि तिरंगा रैली स्कूल से शुरू हुई। जो मुख्य मार्गों से होते हुए वापिस लौटी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा ग्रामीणों को भी जागरूक कर स्वतंत्रता दिवस पर हर घर और हर प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराने का निवेदन किया जा रहा है। इस बार स्वतंत्रता दिवस को भी और सालों की बजाय अधिक भव्यता से मनाने के लिए स्कूल स्टाफ द्वारा विद्यार्थियों को तैयारी करवाई जा रही है। विद्यार्थी भी अपने स्तर पर अलग—अलग कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ रहे है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है