नौगांवा हर घर तिरंगा यात्रा में उमडा जन सैलाब

Aug 13, 2025 - 15:43
 0
नौगांवा हर घर तिरंगा यात्रा  में उमडा जन सैलाब

नौगांवा,अलवर (छगन चेतिवाल)

नौगांवा कस्बे में बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष भीम सिंह चेतीवाल ने बताया कि रामगढ़ उपखंडक्षेत्र की तहसील नौगांव के विद्यालय प्रांगण में सभी छात्र-छात्राएं ग्रामवासी व सभी अध्यापक गण  अपने हाथों में तिरंगा  लेकर बड़े ही जोश में दिखाई दिए ।  आज तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन बड़े ही हर्षउल्लास के साथ किया गया।  इस तिरंगा यात्रा को रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने तिरंगा लहराकर  रवाना किया।  यह तिरंगा यात्रा विद्यालय परिसर से नौगांव के मुख्य मार्ग से होती हुई दिल्ली रोड वापस विद्यालय प्रांगण में पहुंची इस बीच मुबारिकपुर रोड पर तिरंगा रैली के सम्मान में  पटेल एचपी गैस एजेंसी  के प्रोपराइटर  श्यामवीर पटेल ने पुष्प वर्षा कर पेयजल की व्यवस्था की तिरंगा रैली के दौरान जगह-जगह पर ग्रामवासियों ने नन्हे मुन्ने बच्चों को अल्पाहार की व्यवस्था की । इस यात्रा की शोभा बढ़ाने में महात्मा गांधी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नौगांव ऑपरेशन सिंदूर झांकी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय ऑपरेशन सिंदूर झांकी संस्कृत उच्च माध्यमिक विद्यालय पर्यावरण सुरक्षा झांकी हीरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल रानी लक्ष्मीबाई झांकी  विक्टोरिया इंटरनेशनल सेकेंडरी स्कूल महात्मा गांधी झांकी  सरस्वती सेकेंडरी स्कूल भगत सिंह राजगुरु सुखदेव फांसी वीआर पब्लिक स्कूल राधा कृष्ण झांकी  कृष्णा आदर्श विद्या मंदिर भारत माता की झांकी निकाल कर तिरंगा यात्रा की शोभा बढ़ाई । 

इस तिरंगा यात्रा का समापन विद्यालय प्रांगण में पहुंचने पर विधायक सुखवंत सिंह ने  सभी विद्यालय के बच्चों व अध्यापकों का आभार प्रकट कर धन्यवाद दिया इस मौके पर  भाजपा  जिला वक्ता प्रदीप कुमार जैन, पूर्व जिला अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह पाटा मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र सैनी मंडल अध्यक्ष भीम सिंह चेतीवाल पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश राठी शिवलाल गलगठ पूर्व अध्यक्ष राजीव सैनी पंचायत समिति सदस्य सुनील गढ़ाई समस्त कार्यकारिणी एवं सभी मंडल पदाधिकारी भाजपा के सभी दायित्वान कार्यकर्ता समस्त ग्राम वासी व पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा में पधार कर देश के तिरंगे की शोभा बढ़ाई। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................