भाजपा मंडल एवं नगर पालिका के संयुक्त तत्वाधान में निकाली तिरंगा रैली
लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन - हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा मंडल एवं नगर पालिका प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में शहर में तिरंगा विशाल रैली यात्रा निकाली गई। भारत माता के जयकारों के साथ भाजपाई स्कूली बच्चे सफाई कर्मी नगरपालिका स्टाफ तिरंगा झंडा लेकर यात्रा निकालते दिखाई दिए। रैली में हर घर पर तिरंगा झंडा लगाने का आह्वान किया।
निकाली गई रैली में जोश व उत्साह नजर आया। यह रैली पंचायत समिति परिसर से उपखंड अधिकारी मोहकम सिंह ने तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जो कि कस्बे के भगत सिंह सर्किल पुरानी सब्जी मंडी केशव चौक मालाखेड़ा रोड नये बस स्टैंड होते हुए पुन: पंचायत समिति ग्राउंड नगरपालिका पहुंची। तिरंगा अभियान के साथ ही नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान को लेकर जन-जागरण किया गया।
तिरंगा रैली में भाजपा के मंडल अध्यक्ष संजीव कटारा अभिनव दिक्षित भगवान सहाय गुप्ता चंद्रशेखर दिक्षित मुकेश पटेल ईश्वर नकडा पिंटू बोहरा महेंद्र चौधरी सतीश बसवाल आदि भाजपा के लोगो सहित नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता श्याम सुंदर पांडे स्वच्छ भारत मिशन इंजीनियर राजपाल मीना राहुल मीणा सहित नगर पालिका स्टाफ विद्यालय स्टाफ एवं स्कूली बच्चे सफाई कर्मी आदि मौजूद रहे।