27 अगस्त को ब्राह्मण धर्मशाला में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन
राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता
लायन्स क्लब राजगढ़ एवं डॉ.श्राफ चैरिटी आई हास्पिटल , जिला अंधता निवारण समिति अलवर के सहयोग से 27अगस्त 2025बुधवारको प्रातः 9बजे से दोपहर एक बजे तक कस्बे के गोविन्द देवजी बाजार में स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।यह जानकारी लायन्स क्लब के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता एवं सचिव एडवोकेट भूपेंद्र शर्मा ने दी।

