हनुमान जी महाराज के मेले से पूर्व धूमधाम से निकाली ध्वज और कलशयात्रा
राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता
राजगढ़-माचाडी सड़क मार्ग के मध्य स्थित छाहरीन धाम हनुमान मंदिर पर 26 अगस्त को विशाल मेला आयोजित होगा। पण्डित रामावतार शर्मा ने बताया कि मेले से पूर्व 24 अगस्त को ध्वज व कलश यात्रा का आयोजन किया गया यह कस्बे के बड़े गणेश जी के प्रारंभ होकर छाहर्रीन धाम पहुंची जहां पर रामायण पाठ प्रारंभ हुआ।
वहीं 25 अगस्त को हवन, प्रसाद वितरण एवं सुंदरकांड पाठ आयोजित होंगे। 26 अगस्त को कस्बे के मेला का चौराहा स्थित सैनी धर्मशाला से शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह कस्बे के मुख्य बाजारों एवं मार्गो से होते हुए छाहर्रीन धाम हनुमानजी महाराज के मंदिर पर पहुँचेगी। जहां पर प्रातः 6बजे हनुमान जी महाराज का मेला प्रारंभ हो जाएगा।