मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने नरेगा कार्यों का किया औचक निरीक्षण।

औचक निरीक्षण के दौरान श्रमिकों को कार्य करते समय सोशियल डिस्टेंस बना कर कार्य करने एवं मास्क, सेनेटाइजर एवं हाथों को साबुन से धोने के बारे में जानकारी दी

May 23, 2020 - 19:03
 0
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने नरेगा कार्यों का किया औचक निरीक्षण।

रामगढ़ अलवर 

रामगढ़ विकास अधिकारी प्रदीप विरमानी ने बताया कि मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय कुमार नागायच ने बहाला,घेघोली,बगढमेव ग्राम पंचायत क्षेत्रों में चल रहे नरेगा कार्यों का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान श्रमिकों को कार्य करते समय सोशियल डिस्टेंस बना कर कार्य करने एवं मास्क, सेनेटाइजर एवं हाथों को साबुन से धोने के बारे में जानकारी दी।और कहा कि नरेगा में अधिक से अधिक श्रमिकों को काम दिया जावे।
विकास अधिकारी प्रदीप विरमानी ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी को बताया कि आज रामगढ़ पंचायत समिति कि विभिन्न ग्राम पंचायतों में 5235 श्रमिक कार्य कर रहे हैं।
नागायच ने नरेगा प्रभारियों को छाया पानी की व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

रामगढ़ से राधेश्याम गेरा की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow