दुजाना में रात्रि चौपाल का आयोजन,8 परिवाद हुए प्राप्त
सुमेरपुर,पाली (बरकत खा)
उपखण्ड क्षेत्र सुमेरपुर के ग्राम पंचायत दुजाना में उपखंड अधिकारी महोदय सुमेरपुर कालुराम कुम्हार की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया । रात्रि चौपाल में कुल 8 परिवाद प्राप्त हुए जिसमें डीएपी यूरिया खाद उपलब्ध कराने, लाइब्रेरी खोलने, उच्च प्राथमिक विद्यालय ब्राह्मणों का वास जीर्ण भवन, दुजाना से कोसलाव कंक्रीट मार्ग बनाने, मनरेगा में कार्य स्वीकृत करवाने, बाई पास दुजाना में पुलिए की ऊंचाई बढ़ाने, पट्टा बनाने, रोड लाइट सही करवाने इत्यादि परिवाद प्राप्त हुए जिन्हें संबंधित विभागों को निस्तारण हेतु भिजवाया गया। रात्रि चौपाल में समस्त उपखण्ड स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।