CS में राजस्थान की तिथि की पहली रैंक :तिथि के घर और दोस्तों ने मनाया जश्न, रितिका राठौड़ का बारहवां स्थान

Aug 25, 2025 - 16:00
Aug 25, 2025 - 16:05
 0
CS में राजस्थान की तिथि की पहली रैंक :तिथि के घर और दोस्तों ने मनाया जश्न, रितिका राठौड़ का बारहवां स्थान

उदयपुर,राजस्थान 

उदयपुर के भटियानी चोहट्टा की रहने वाली तिथि बोहरा ने द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) की और से आयोजित सीएस एक्जीक्यूटिव जून 2025 की परीक्षा के परिणाम में देश में पहली रैंक प्राप्त की है। 

 तिथि बोहरा ने अपनी सफलता का श्रेय भगवान, परिवार तथा फेकल्टी को दिया। साथ ही कहा- क्लासेज का स्टडी मटेरियल उनके लिए काफी फायदेमंद साबित हुआ। बड़ाला क्लासेज के निदेशक सीए राहुल बडाला ने बताया- सीएस एक्जीक्यूटिव में तिथि बोहरा ने अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर संस्थान बहुत गौरवान्वित किया है। तिथि ने उदयपुर ही नहीं देश में राजस्थान का नाम रोशन किया है। संस्थान से ही रितिका राठौड़ ने अखिल भारतीय स्तर 12वां स्थान प्राप्त किया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................