लक्ष्मणगढ़ में निकाली जाएगी गणेश कलश शोभा यात्रा
लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन
हर साल की भांति इस बार भी कस्बे में श्री गणेश महोत्सव पर भगवान गणेश जी की हर्षोल्लास के साथ कलर शोभा यात्रा निकाली जाएगी। नगर में प्रमुख मार्गों पर भृमण कराया जाएगा। महोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए सर्व सम्मति से कमेठी गठित की गई है।
कस्बे में 27 अगस्त को गणेश स्थापना के शुभ अवसर पर, भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना करने के बाद, शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें भक्त भजन गाते हुए, ढोल-नगाड़े बजाते हुए और नाचते हुए अपनी भक्ति व्यक्त करेंगे, जो समुदाय के लिए उत्सव और भक्ति का माहौल बनाएगा।
कस्बे में निकलने वाली शोभा यात्राओ का भाजपा युवा मोर्चा द्वारा भगत सिंह सर्किल पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा।
भगवान गणेश की भव्य और कलात्मक रूप से सजी हुई मूर्तियों को पालकी या झांकियों में स्थापित किया जाएगा, शोभायात्रा में भगवान गणेश के विभिन्न रूपों को दर्शाती हुई झाँकियाँ शामिल होगी ।
यह धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव समुदाय में खुशी और उत्साह गणेश के प्रति लोगों की गहरी आस्था और भक्ति को व्यक्त करने का एक अवसर है।
हर वर्ष कि भाति इस वर्ष भी मेंन बाजार किला रोड पोस्ट ऑफिस के पीछे गली बावड़ी के पास गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बुधवार को गणेश महोत्सव की कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी।


