गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की जयंती एवं अंतराष्ट्रीय गुर्जर दिवस मनाया

Aug 26, 2025 - 12:59
 0
गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की जयंती एवं अंतराष्ट्रीय गुर्जर दिवस मनाया

लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन 

 कस्बे में गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की जयंती एवं अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस के अवसर पर समारोह काआयोजन गुर्जर समाज के युवाओ के द्वारा किया गया । 
भरत सिंह पटेल ने बताया कि गुर्जर सम्राट मिहिर भोज का जन्म भादौ मास के शुक्ल पक्ष की तृतीय को हुआ। जिसे पूरे भारत के लोग अंतर्राष्ट्रीय गुर्जर दिवस के रूप में भी मनाते हैं। गुर्जर सम्राट मिहिर भोज का शासन काल 836, ई से 885 ई तक 49 वर्ष रहा। इनके शासन काल में चोर डाकू का बिलकुल भी भय नहीं था, जो विदेश से व्यापारी आते थे। वह बिना किसी भय के अपना व्यापार करते थे। इन्ही के शासन काल में दुनिया की सबसे बड़ी मंदिरों कि श्रृंखला बनाई गई ।जो कि ग्वालियर के नजदीक बटेश्वरा मंदिर भिण्ड के अटेर क्षेत्र में बोरेश्वर मंदिर हैं। ऐसे बहुत से मंदिरों का निर्माण कराया। जिन्होंने अपने धर्म और अपने देश को सुरक्षित रखा उनके शासन काल में कोई भी बाहरी आक्रांता उनके देश में कदम भी नहीं रख पाया। उनका 49 साल का शासन बहुत ही खुश हाल रहा।  आज हम सभी समाज के युवा उनकी जयंती मना रहे हैं। यह गुर्जर समाज के लिए हर्ष उल्लास का दिन है। समाज के एक, एक परिवार इस दिन को त्योहार के रूप में मना रहा है।
इस आयोजन में भरत सिंह पटेल, गजेन्द्र गुर्जर कैमला, लखन गुर्जर , अशोक गुर्जर , राजा बैंसला, कुमर गुर्जर , कुलदीप गुर्जर ,भुपराम गुर्जर, नीरज आदि लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................