महुवा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज; विधायक राजेंद्र मीणा ने 15.81 करोड़ की लागत से बनने वाली 31 सड़कों का किया शिलान्यास

Oct 3, 2026 - 17:53
 0
महुवा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज; विधायक राजेंद्र मीणा ने 15.81 करोड़ की लागत से बनने वाली 31 सड़कों का किया शिलान्यास

महुवा में विकास को नई रफ्तार: विधायक राजेंद्र मीणा ने 15.81 करोड़ की 31 सड़कों का किया शिलान्यास

मिसिंग लिंक और नॉन-पेचेबल योजना के तहत 50 किमी सड़कों का जाल बिछेगा, SH-22 से करीरी तक 3.71 करोड़ की सड़क भी शामिल

महुवा(अवधेश अवस्थी): महुवा विधानसभा क्षेत्र में विकास के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए शनिवार को PWD कार्यालय महुवा में एक भव्य शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महुवा विधायक राजेंद्र मीणा ने क्षेत्र की देवतुल्य जनता की गरिमामयी उपस्थिति में कुल 15 करोड़ 81 लाख रुपए की लागत से बनने वाली 31 महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया।

सड़कें गांवों की तरक्की और रोजगार की नई राह: विधायक मीणा समारोह को संबोधित करते हुए विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि सड़कें सिर्फ आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि गांवों की तरक्की, रोजगार और विकास की नई राह हैं। उन्होंने कहा कि महुवा विधानसभा में विकास का यह सिलसिला निरंतर जारी रहेगा और हर गांव तक सड़क तथा हर क्षेत्र का विकास करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

50 किलोमीटर क्षेत्र में बिछड़ेगा सड़कों का जाल जानकारी के अनुसार, विधायक राजेंद्र मीणा और कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के विशेष प्रयासों से क्षेत्र में लगभग 50 किलोमीटर लंबी 30 सड़कों के निर्माण के लिए 12 करोड़ 10 लाख रुपए की राशि स्वीकृत हुई है। इसके अलावा, एसएच-22 से करीरी जिला सीमा तक 3 करोड़ 71 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़क का भी शुभारंभ किया गया है।

इन प्रमुख सड़कों और क्षेत्रों का हुआ शिलान्यास मिसिंग लिंक एवं नॉन-पेचेबल योजना के तहत शिलान्यास की गई प्रमुख सड़कों में श्मशान घाट सिंदूकी, एनएच-21 से हड़िया बेर की ढाणी, बालाहेड़ी सड़क (अथाई वीरपुर तक), सोनपाल का पुरा से चामुंडा माता मंदिर सांथा, रामभरोसी मीणा के घर से महवा-भुसावर लिंक रोड, कमालपुर से हुडला रोड, आईटी केंद्र से नौरंगवाड़ा तिराहा, समलेटी, सांथा, पीपलखेड़ा, बड़ावास, सुगाड़ी ढाणी, खिलचीपुर, खोंचपुरी से धंतूरी, मंडावर रेलवे स्टेशन से नांगल मेव और हाड़ली चौराहा से ढिगारिया भीम सहित कुल 31 सड़कें शामिल हैं।

इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष विमल जैन, महुवा प्रेस क्लब के अध्यक्ष गोपुत्र अवधेश अवस्थी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारीगण और भारी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................