कपास में कीटनाशक स्प्रे डाल रहा किसान हुआ अचेत ,इलाज के दौरान हुई मौत
गोविन्दगढ़, (अलवर) गोविन्दगढ़ क्षेत्र के गांव रामबास निवासी युवक खेत में कपास में कीटनाशक स्प्रे करने के दौरान अचेत हो गया जिसकी आज प्रातः अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के द्वारा किसान के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। किसान के दो पुत्र एक पुत्री है।
राजस्थान के गोविन्दगढ़ क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। गांव रामबास के किसान टीकम सैनी की कीटनाशक स्प्रे करने के दौरान बेहोश होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।
बिजेंद्र कुमार सैनी ने बताया कि 24 अगस्त को टीकम कपास में कीटनाशक स्प्रे कर रहा था और उसे दौरान कीटनाशक के प्रभाव में आकर वह अचेत हो गया जब वह शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन करीब 7:30 बजे उसे ढूंढते हुए खेत में पहुंचे। जहां से परिजन टीकम को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से टीकम को अलवर के लिए रेफर कर दिया गया और आज प्रातः इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
ASI किशन लाल ने बताया कि टीकम सैनी पुत्र नन्नू सैनी निवासी रामबास कपास में कीटनाशक स्प्रे कर रहा था । जहां परिजनों को वह खेत मे अचेत अवस्था मे मिला । परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे । जहां से उसे अलवर रैफर कर दिया गया था जहां आज प्रात: इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

