गोविंदगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन फ्रॉड के दो आरोपी पकड़े: 'साइबर संग्राम 2.0' के तहत की कार्रवाई, 2 मोबाइल बरामद

Feb 2, 2026 - 14:25
 0
गोविंदगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन फ्रॉड के दो आरोपी पकड़े: 'साइबर संग्राम 2.0' के तहत की कार्रवाई, 2 मोबाइल बरामद

अलवर जिले के गोविन्दगढ़ पुलिस ने 'साइबर संग्राम अभियान 2.0' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन धोखाधड़ी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी नांगलिया का बास के बाहर गोविन्दगढ़ जाने वाले मार्ग से हुई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ऑनलाइन ठगी, सेक्सटॉर्शन, ओएलएक्स फ्रॉड, म्यूल अकाउंट, फर्जी एटीएम और फर्जी सिम (पीओएस) जैसे विभिन्न साइबर अपराधों पर नकेल कसना है।

  • साइबर ठगों को पकड़ने के लिए दी दबिश

पुलिस निरीक्षक धर्मसिंह ने बताया-गठित टीम ने सूचना तंत्र और तकनीकी साधनों का उपयोग कर साइबर ठगों को पकड़ने के लिए दबिश दी। आरोपियों की पहचान जुरसेद (20 वर्ष) पुत्र मल्लू खां और साहिल (19 वर्ष) पुत्र असरफ के रूप में हुई है। ये दोनों नांगलिया का बास, थाना गोविन्दगढ़, जिला अलवर के निवासी हैं।

  • दो फोन और तीन सिम बरामद

ये आरोपी विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आयुष्मान कार्ड के पैसे आने का झांसा देकर फर्जी ट्रांजेक्शन के टेक्स्ट मैसेज भेजकर ऑनलाइन ठगी करते थे। पुलिस ने इनके पास से दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और तीन सिम कार्ड बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................