गोविंदगढ़ में जल झूलनी एकादशी पर ठाकुर जी ने किया नगर भ्रमण
गोविन्दगढ़, (अलवर) गोविन्दगढ़ कस्बे में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी किले स्थित गोविन्द देव जी मन्दिर और सीताराम मन्दिर से ठाकुर जी की पालकी निकाली गई। जिसमे पहली बार इस्कॉन सेवल मंदिर से संतो की टोली इस पालकी में शामिल हुए। और पूरा गोविन्दगढ़ हरे राम हरे कृष्णा के भजनों से गुंजायमान हो गया।
यह पालकी चौपड़ बाजार से होती हुई कुंडा हनुमान जी मंदिर पहुंची। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पालकी में विराजमान ठाकुर जी के दर्शन किए। ओर फल व खीरे पालकी में चढ़ाए।
इस अवसर पर गोविन्द देव जी ,जगन्नाथ जी महाराज, सीताराम जी महाराज, खेडापति हनुमान मंदिर ,खाटू श्याम मन्दिर, जानकीवल्लभ महाराज मंदिर,दाऊ जी मंदिर सहित अन्य मंदिरों को आकर्षक नयनाभिराम झांकी के रूप में सजाया गया। सीताराम मंदिर के महंत रामबाबू शर्मा ने बताया कि भगवान को डोल विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया। इसके बाद डोल यात्रा प्राचीन कुंडा मंदिर पहुंची जहां भगवान को स्नान करवाया गया।