सांसद दुष्यन्त सिंह के जन्मदिन के अवसर पर नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में वृद्धाश्रम में फल व अल्पाहार वितरण कर किया पौधारोपण
अंता (शफीक मंसूरी ) भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अंता द्वारा बारां झालावाड के लोकप्रिय सांसद दुष्यन्त सिंह के जन्मदिन के अवसर पर नगर अध्यक्ष रोहित नंदवाना के नेतृत्व में वृद्धाश्रम में फल व अल्पाहार वितरण कर पौधारोपण किया व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता बंशीलाल सोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेश्याम सिंगोदिया, गोविन्द शर्मा, नरेंद्र गालव, महेश शर्मा, भवानीशंकर कुमावत,ओम चोरसिया,क्षेमेंद्र मिश्रा,धनराज चोरसिया,शिवस्वरूप शर्मा, पुरषोत्तम मालव, मक़सूद भाई ,केदार मालव ,एस एन गालव ,नंदलाल प्रजापति, प्रमोद शर्मा ,हरीश शर्मा,प्रमोद ओदीच्य,गंगाशंकर गोस्वामी ,पुनीत नंदवाना प्रवीण गालव , ओम अलीपुरा महेश पंवार,राजकुमार सोनी,महेंद्र सुमन ,मयंक ठाकुरिया,अंकित गालव,रिंकू गुर्जर,अक्षय सिंह सहित कई भाजपा पदाधिकारी व युवा साथी उपस्थित रहें।