कठूमर नगर पालिका क्षेत्र में शहरी सेवा शिविर 2025 सेवा पखवाड़ा होगा आयोजित

सेवा पखवाड़ा 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर, 2025 तक लगेंगे शिविर...... सरकार की विभिन्न योजनाओं में आवेदन प्राप्त कर आम जनता को करेंगे लाभांवित

Sep 10, 2025 - 14:34
 0
कठूमर नगर पालिका क्षेत्र में शहरी सेवा शिविर 2025 सेवा पखवाड़ा होगा आयोजित

कठूमर (दिनेश लेखी) राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग द्वारा शहरी सेवा शिविर 2025 सेवा पखवाड़ा 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर, 2025 तक चलने वाले अभियान के अंतर्गत नगर पालिका कठूमर के आने वाले सभी नागरिकों के सेवा पखवाडे के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कार्य किये जायेगे।

नगर पालिका ईओ नरसिंह लाल मीणा ने बताया कि शहरी सेवा शिविर 2025 सेवा पखवाड़ा 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर, 2025 तक चलने वाले अभियान के अंतर्गत कठूमर शहर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाये जाने हेतु सम्पूर्ण शहर की साफ-सफाई, सीसी व डाबर सड़क मरम्मत व पेच वर्क के कार्य, शहरी निकायों में स्ट्रीट लाईटों को दुरस्त किया जावेगा, अन्धेरी व सुनसान सड़कों पर स्ट्रीट लाईट लगाने का कार्य किया जावेगा होगें।

इस प्रकार प्रमुख चौराहों, डिवाइडरों, पार्क एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों का रख-रखाव, यू.डी. टैक्स जमा करवाने का कार्य, लीज होल्ड से फ्री होल्ड पट्टे जारी किये जायेगें, नालियों की मरम्मत, फेरोकवर व मैन हॉल्स की मरम्मत, सीवर लाईन के लिकेज की मरम्मत, जन्म मृत्यु व विवाह पंजीयन, फायर एन.ओ.सी. तथा ट्रेड लाईसेंस, साईनेज लाईसेंस , सीवर कनेक्शन, ओ.एफ.सी मोबाईल टावर एन.ओ.सी.ई.डब्लयू.एस. प्रमाण पत्र आदि जारी करना

नगर पालिका क्षेत्र में अनुमोदित योजनाओं के पट्टे/69-ए, 54-ई, 50-बी, 60-सी के अंतर्गत पट्टे व उपविभाजन-पुर्नगठन, भू-उपयोग परिवर्तन, नामान्तरण, खांचा भूमि, लीज मुक्ति प्रमाण पत्र, भवन निर्माण स्वीकृति आदि प्रकरणों का निस्तारण, विभिन्न विभागों की फ्लैगशिप जनहित योजनाओं के तहत आवेदन प्राप्त कर, स्वीकृति जारी की जावेगी।पीएम और सीएम स्वनिधि योजना के लक्ष्य अनुरूप नए आवेदन प्राप्त किए जाएँगे एवं लम्बित आवेदन प्रकरणों को ऋण वितरण किया जाएगा। विद्यालय, आंगनवाड़ी एवं अन्य सार्वजनिक भवनों की मरम्मत एवं सौन्दर्यकरण, अटल पेंशन योजना, वृद्धावस्था, विधवा एवं विकलांग पेंशन आदि के आवेदन प्राप्त कर आम जनता को लाभांवित किया जायेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................