बारां आगमन पर अमीन पठान का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह
बारां (राजस्थान) टाइगर क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर बारां पहुंचे कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष अमीन पठान का भव्य स्वागत किया गया। पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान, कांग्रेस डीसीसी उपाध्यक्ष जाकिर मंसूरी के निजी आवास पर कार्यकर्ताओं का भारी उत्साह देखने को मिला।
खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शाहिद इकबाल भाटी, अल्पसंख्यक विभाग के वरिष्ठ नेता अशरफ देशवाली और पूर्व जिलाध्यक्ष शाहिद कुंडी के नेतृत्व में समर्थकों ने अमीन पठान का मुँह मीठा कराकर और साफा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान रईस फेजी, नियाज मोहम्मद और महेंद्र कुमार योगी सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी पदाधिकारी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि खेल और राजनीति के माध्यम से युवाओं को जोड़ने का यह प्रयास सराहनीय है।