भाजपा से मोरपाल सुमन ने भाजपा नेताओं के साथ किया नामांकन दाखिल
अंता (शफीक मंसूरी) अंता उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मोरपाल सुमन ने शनिवार को शुभलग्न में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान भाजपा प्रत्याशी सुमन के साथ क्षेत्रीय सांसद दुष्यंत सिंह, राजस्थान सरकार मे न्याय मंत्री जोगाराम पटेल, देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओम प्रकाश भडाना, पूर्व मंत्री चंद्र कृपलानी, संघठन प्रभारी पारस जैन, वरिष्ठ नेता हेमराज मीणा, छगन माहुर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार विधायक राधेश्याम बैरवा, ललित मीणा, वरिष्ठ नेता यश भानु जैन रामस्वरूप यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र नागर, जगदीश मीणा, जिला महामंत्री हरगोविंद जैन, बृह्मनंद शर्मा, उप जिला प्रमुख छीतरलाल मेघवाल, भाजपा नेता राकेश जैन, सुनील गालव, अजीत सिंह, जयेश गालव महावीर सिंह हाड़ाँ, मुकेश केरवालिया, ओम सुमन, प्रशांत विजय, अंता पालिका चेयरमेंन रामेश्वर खंडेलवाल, प्रधान प्रखर कौशल, राधेश्याम, सिंगोदिया, गोविंद शर्मा, गिरीश गुप्ता, बंशीलाल सोनी, अमित चोपड़ा, पीयूष विजय, प्रेमशंकर गालव, श्याम सिंह राजावत, मंडल अध्यक्ष रोहित नंदवाना राहुल नागर, देवेंद्र पारेता पुष्पदयाल मीणा महेंद्र मीणा, जयप्रकाश सुमन सहित बड़ी संख्या में बालाजी की भगीची मे भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।इससे पूर्व, प्रधान सुमन अपने आराध्य बड़ा की बावड़ी पर गणेश जी महाराज एवं श्री जी कल्याण राय जी महाराज के मंदिर पहुंचे। जहां पूजन अर्चन के बाद नामांकन दाखिल किया। भाजपा प्रत्याशी सुमन की नामांकन रैली बालाजी की बगीची से प्रारंभहोकर मुख्य मार्गों से होते हुए निर्वाचन कार्यालय पहुंची।
वही नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए मोरपाल सुमन ने कहा कि वह एक गरीब किसान परिवार से है और उनके पिता ने हाली तक का काम किया है। वह एक गरीब परिवार से निकले हैं और आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं तो वह खुद की ईमानदारी है। ओर इसी ईमानदारी और पार्टी के प्रति सच्ची निष्ठा को लेकर पार्टी ने उनपर विश्वास जताया है और उन्हें अंता विधानसभा उप चुनाव को लेकर टिकिट दिया है।
मोरपाल सुमन ने मीडिया से इस दौरान कहा कि वह राजा दुष्यन्त सिंह सहित महारानी वसुंधरा राजे जी का आभार जताते हैं जिन्होंने मुझे इस लायक समझा और अंता विधानसभा सीट से टिकट दिलवाया। वह निश्चित रूप से सभी 36 कोमो को साथ लेकर यह चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। वहीं दूसरी तरफ सांसद दुष्यन्त सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर इस चुनाव को जीते क्योंकि यह चुनाव मोरपाल सुमन नहीं बल्कि सभी कार्यकर्ता लड़ रहे हैं।