खेरली में जूडो कराटे की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

Sep 22, 2025 - 15:24
 0
खेरली में जूडो कराटे की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

खेरली/ दिनेश लेखी। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस उच्च माध्यमिक विद्यालय खेरली में जूडो कराटे की जिला स्तरीय 69वीं प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें 17 से 19 वर्ष की बालिकाओं ने भाग लिया। स्कूल प्रांगण में सुबह से ही खिलाड़ियों का उत्साह देखने को मिला। प्रबंध समिति संरक्षक ने कहा कि जूडो युवाओं में आत्मविश्वास, संयम और साहस विकसित करता है।

इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक रमेश खींची ने मार्च पास्ट की सलामी ली तथा ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर विधायक खींची ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलने की अपील की तथा निष्पक्ष निर्णय की अपील निर्णायको से की। खेल मैदान में खिलाड़ियों ने जूडो का कौशलपूर्ण प्रदर्शन किया। मुख्य निर्णायक नंद किशोर शर्मा एवं शारीरिक शिक्षक शिब्बो राम सोनी आदि मौजूद रहे। इस मौके पर अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राधेश्याम चौधरी, भाजपा नेता गोपेश भारद्वाज, पूर्व प्रधान संजय खींची, मोहन सिंह नरूका, पुष्पेंद्र सिंह नरूका, मुरारी लाल शर्मा, अजीत सिंह मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................