गांधी जयंती पर पचलंगी में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पहलवानों का होगा कुश्ती दंगल
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
उपखंड क्षेत्र के पचलंगी गांव में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय महिला एवं पुरुष पहलवानों का कुश्ती दंगल आयोजित होगा l मेला कमेटी अध्यक्ष मदनलाल भावरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले की तैयारी को लेकर गांव-गांव व ढाणी ढाणी में पीले चावल बांटकर लोगों को निमंत्रण दिया जा रहा है l मेला कमेटी अध्यक्ष भावरिया के अनुसार इस बार कुश्ती दंगल में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला एवं पुरुष पहलवानों द्वारा दाव पेच दिखाए जाएंगे l मेले से पूर्व पहाड़ी पर स्थित मातेश्वरी मंदिर परिसर में विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायक्करों द्वारा भजनों की रसगंगा प्रवाहित की जाएगी l मेले की तैयारी को लेकर मेला कमेटी के सदस्य दिन-रात प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं l