सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन बद्रीनाथ धाम में: बाल ब्रह्मचारी अयोध्या दास महाराज करेंगे कथा का वाचन

गोपेश्वर महादेव मंदिर बडगांव शिवगंज के संरक्षक बाल ब्रह्मचारी अयोध्या दास महाराज करेंगे कथा का वाचन।

Sep 22, 2025 - 15:06
 0
सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन बद्रीनाथ धाम में: बाल ब्रह्मचारी अयोध्या दास महाराज करेंगे कथा का वाचन

पाली/उत्तराखंड (राकेश कुमार लखारा) :-  गोपेश्वर महादेव मंदिर बडगांव (सिरोही) के संरक्षक बाल ब्रह्मचारमहामंडलेश्वर श्री अयोध्या दास महाराज के श्रीमुख से सात दिवसीय श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ का आयोजन उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में किया जा रहा है ।
आज प्रथम दिवस 51महिलाओं द्वारा कलश यात्रा का आयोजन ढोल नगाड़े के साथ बद्रीनाथ धाम मंदिर पहुंचा।उसके बाद मंगला आरती के साथ पूजा अर्चना कर कथा का शुभारंभ किया जिसमें भागवत महात्म्य, नारद चरित्र,सुखदेव जन्मकथा का वाचन किया गया।
आयोजन भामाशाह परिवार पाली निवासी परमेश्वर शर्मा,राज राजेश्वरी शर्मा,नवीन शर्मा हाल निवास भद्रावती,नन्द किशोर शर्मा,ईश्वरी देवी,श्याम लाल,तरुण कुमार परिवार की ओर से किया जा रहा है ।
आयोजन में भारत के दूर दराज से रांकावत समाज के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष संघवी बाबू लाल शर्मा तखतगढ़,राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू लाल नानेचा, ओम बोरावड़,फुटर दास सादड़ी, मगा राम आहोर,मुकेश सादड़ी,भंवर दास सादड़ी,रमेश रीको,विजय वैष्णव,किशोर वैष्णव,बंशी लाल तखतगढ़, भंवर दास पाली,राकेश तिवाड़ी पाली,अरुण जोधपुर,भरत तखतगढ़ के अलावा सैकड़ों बंधुओं,माताएं बद्रीनाथ पहुंच कर कथा में शरीक हुई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................