खेरली में महिला सुरक्षा एवं योजनाओं पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

Apr 10, 2026 - 19:31
 0
खेरली में महिला सुरक्षा एवं योजनाओं पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

खेरली (दिनेश लेखी) महिला अधिकारिता विभाग अलवर के अंतर्गत संचालित महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र, खेरली द्वारा शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 10, वार्ड नंबर 16 में महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में लगभग 8-10 महिलाओं एवं स्कूल की छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान महिला सुरक्षा सलाह केंद्र की सलाहकार कनकमाला शर्मा एवं सामाजिक सलाहकार हिमानी शर्मा ने उपस्थित महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
उन्होंने विशेष रूप से लाड़ो प्रोत्साहन योजना एवं एकल नारी प्रोत्साहन योजना के बारे में बताते हुए महिलाओं को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही महिला सुरक्षा से संबंधित सेवाओं एवं महिला सुरक्षा सलाह केंद्र द्वारा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी दी गई।
कार्यशाला के दौरान महिलाओं को आपातकालीन एवं हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 1091, 181, 112 एवं 1930 (साइबर क्राइम हेल्पलाइन) की जानकारी साझा की गई। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के उपायों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ममता सोनी सहित स्थानीय महिलाएं एवं स्कूल की छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं को जागरूक रहकर अपने अधिकारों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................