शरद पूर्णिमा की रात्रि को निर्भय राम बाबा की छतरी पर जागरण के साथ होगा खीर प्रसाद का वितरण

Oct 4, 2025 - 12:16
 0
शरद पूर्णिमा की रात्रि को निर्भय राम बाबा की छतरी पर जागरण के साथ होगा खीर प्रसाद का वितरण

राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता 
कस्बे के गंगा बाग परिसर के समीप स्थित दादू पंथी संप्रदाय के अष्टम आचार्य निर्भय राम महाराज की छतरी पर शरद पूर्णिमा उत्सव  सोमवार को धूमधाम से मनाया जाएगा इस अवसर पर बैंड बाजों के साथ बाबा को खीर के प्रसाद का भोग लगाकर वितरण किया जाएगा। 
  गौरतलब रहे कि इस छतरी पर यह कार्यक्रम लंबे समय से बाबा के भक्तों द्वारा प्रतिवर्ष किया जाता है। रात्रि को जागरण के बाद बाबा की आरती के उपरांत खीर के प्रसाद का वितरण किया जाता है। छतरी वाले बाबा केक्षृद्वालु  राजेश जोशी ने बताया कि अबकी बार 7 तारीख को प्रातः छः बजे अस्थमा के मरीजों के लिए औषधि युक्त खीर का निशुल्क वितरण किया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................