विश्व फार्मासिस्ट दिवस: सीएचसी लक्ष्मणगढ़ में पौधारोपण कर मरीजों को बांटे फल, सेवा संकल्प के साथ मनाया गया दिन

Sep 25, 2026 - 19:31
 0
विश्व फार्मासिस्ट दिवस: सीएचसी लक्ष्मणगढ़ में पौधारोपण कर मरीजों को बांटे फल, सेवा संकल्प के साथ मनाया गया दिन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मणगढ़ में हर्षोल्लास से मनाया गया 'विश्व फार्मासिस्ट दिवस': पौधारोपण कर मरीजों को वितरित किए फल

लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लक्ष्मणगढ़ में शुक्रवार को 'विश्व फार्मासिस्ट दिवस' के अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं सेवाभावी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रभारी चिकित्सक डॉ. ज्ञानेंद्र बंसल के नेतृत्व में अस्पताल के समस्त चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ ने इस दिवस को पूरे हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया।

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

कार्यक्रम का शुभारंभ सीएचसी परिसर में पौधारोपण के साथ किया गया। उपस्थित चिकित्साकर्मियों ने अस्पताल परिसर में औषधीय एवं छायादार पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया।

मरीजों को बांटे फल

इसके पश्चात चिकित्सालय में उपचार हेतु आए एवं भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। डॉ. ज्ञानेंद्र बंसल ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में फार्मासिस्टों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और सराहनीय है।

इस अवसर पर डॉ. अमित गुप्ता, डॉ. राहुल, डॉ. कमलेश, फार्मासिस्ट बीरूकुमार गर्ग, सिद्धेश जैमन, नर्सिंग ऑफिसर श्रीचंद चौधरी, नीलम यादव, राकेश बैरवा, राहिला खान, गजेंद्र शर्मा, रोहिताश मीणा, वेद प्रकाश, दिनेश सहित अस्पताल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................